फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will give two crores to the hospital for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए अस्पताल को दो करोड़ देगा निगम

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Corporation will give two crores to the hospital for oxygen plant
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नगर निगम दो करोड़ रुपये देगा। बुधवार को हुई 15वें वित्त की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर निगम सहारनपुर प्रदेश का पहला निगम है, जो ऑक्सीजन प्लांट लगवा रहा है। दो दिन पहले ही नगर निगम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच के लिए मशीन दी है।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन का संकट है। भविष्य में सहारनपुर में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए नगर निगम ने 15वें वित्त से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। प्लांट के लिए अस्पताल प्रशासन को जगह चिह्नित करने को कहा गया है।उम्मीद जताई कि प्लांट लगने के बाद शहर ही नहीं, बल्कि जिलेभर से आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे पहले नगर निगम ने शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज को 16 लाख रुपये की आरटी-पीसीआर जांच मशीन दी है। मशीन लगने के बाद जनपद में आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता दोगुनी हो गई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगमकर्मी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। लोगों को घर बैठे इलाज मिले। इसके लिए टेलीमेडिसिन सेवा चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed