फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation started campaign to control communicable diseases

Saharanpur News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए निगम ने शुरू किया अभियान

Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation started campaign to control communicable diseases
सहारनपुर। संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत नगर नगम की टीमें सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर फॉगिंग वाहनों को रवाना किया। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत वार्ड 2, 3, 4, 11, 16 व 33 में फॉगिंग से की गई है। प्रतिदिन दस वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए निगम ने रोस्टर तैयार किया है। नालियों में एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा। अभियान के तहत पोकलेन आदि की मदद से शहर के नाले-नालियों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चंद गुप्ता ने संचारी रोगों से बचने के लिए लोगों से अपने घरों को साफ रखने के साथ ही मोहल्लों, कॉलोनियों और शहर को साफ रखने में निगम को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई को अपनाकर ही हम मच्छरों को पनपने से रोक सकते हैं। और यह रोग सामूहिक प्रयास से ही फैलने से रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed