फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation sealed two buildings for non-payment of tax dues

Saharanpur News: निगम ने बकाया टैक्स जमा न करने पर दो भवन किए सील

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation sealed two buildings for non-payment of tax dues
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली का अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रताप नगर, मण्डी समिति रोड व रायवाला में दो बकायादारों की संपत्ति सील की गई। 12 बकायादारों से एक लाख 21 हजार रुपये वसूल किए गए। अपर नगरायुक्त एवं टैक्स प्रभारी मृत्युंजय ने बताया कि बकायादार जल्द अपना बकाया जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ भवन सील की कार्रवाई की जाएगी।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा कर अधीक्षक साहब सिंह के नेतृत्व में शहर के रायवाला, प्रताप नगर व मंडी समिति रोड पर टैक्स वसूली का अभियान चलाया गया। 12 बकायादारों से एक लाख 21 हजार रुपये की वसूली की गयी और दो भवनों को सील किया गया। नगर निगम द्वारा आज जब निगम ने बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन सील की कार्रवाई शुरू की तो बकायादारों में हड़कंप मच गया। कुछ बकायादारों ने सील की कार्रवाई से बचने के लिए आनन फानन में बकाया जमा कराया।
विज्ञापन


अपर नगरायुक्त एवं टैक्स प्रभारी मृत्युंजय ने बकायादारों से अपील की है कि वे जल्द अपना बकाया टैक्स जमा कराकर चालू वित्तीय वर्ष के टैक्स में दस प्रतिशत तथा ऑन लाइन जमाकर 5 प्रतिशत अतिरिक्त यानि कुल 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed