फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation sanitizes the shrines

निगम ने धर्मस्थलों को सैनिटाइज किया

Sat, 24 Apr 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corporation sanitizes the shrines
धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोेना को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम का सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, चूना और मैलाथियान का छिड़काव अभियान शनिवार को भी जारी रहा। यहां धार्मिक स्थलों चर्च, गुरुद्धारा, मस्जिद और मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। पैरामाउंट कॉलोनी में दो दर्जन से अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर नगरायुक्त के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वार्डों को रोस्टर के हिसाब से सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही शनिवार को धर्मस्थलों को भी सैनिटाइज कराया गया। खत्ताखेड़ी की मस्जिद, जैन बाग स्थित जैन मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित शनि मंदिर, घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा, मदरसा मजाहिर उलूम व जिकरिया मंजिल समेत महानगर की विभिन्न मस्जिदों, मंदिरों, गिरजाघरों व गुरुद्वारों को सैनिटाइज कराया गया। इनके अतिरिक्त महानगर की सभी सरकारी इमारतों व कार्यालयों तथा कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तड़के पांच बजे से ही निगम के सफाई कर्मचारी कंटेनमेंट जोन समेत पूरे महानगर में सफाई व चूना और मेलाथियान के छिड़काव कर रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि पैरामाउंट में दो दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए कॉलोनी में सैनिटाइजेशन कराया गया है।

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी

धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed