फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's engineering fails in Jan Manch, experts will come from Delhi

जनमंच में निगम की इंजीनियरिंग फेल, दिल्ली से आएंगे विशेषज्ञ

Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation's engineering fails in Jan Manch, experts will come from Delhi
जनमंच में टपकता पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह की छतबंदी करने में नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियर फेल साबित हुए हैं। जनमंच के जीर्णोद्घार पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बारिश का पानी छत के रास्ते अंदर आ रहा है। ऐसे में निर्माण विभाग अब छत को वाटरप्रूफ बनाने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ बुला रहा है।
विज्ञापन

गांधी पार्क स्थित जनमंच प्रेक्षागृह नगर निगम की संपत्ति है। करीब 1964 से बने इस प्रेक्षागृह की हालत खराब है। नगर निगम एक बार वर्ष 2018 से पहले और दूसरी बार करीब डेढ़ वर्ष पहले जनमंच के जीर्णोद्घार और सुंदरीकरण का कार्य कर चुका है, जिस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उसके बाद भी जनमंच की हालत खराब है। वर्तमान में बरसात का पानी छत से घुसकर सीलिंग से होता हुआ सीधा मंच के बीचोंबीच गिर रहा है। पानी गिरने से मंच पर बिछाई गई प्लाई का फर्श भी खराब हो चुका है। नगर निगम की आय का जरिया होने के बावजूद जनमंच पर ठीक से काम नहीं किया जा रहा है। शनिवार को निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जनमंच की छत को वाटरप्रूफ बनाने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बाहर कराने पड़ रहे कार्यक्रम
जनमंच में कार्यक्रम कराने के लायक स्थिति नहीं होने की वजह से प्रशासन और नगर निगम को अपने कार्यक्रम बाहर कराने पड़ रहे हैं। मिशन नारी शक्ति का कार्यक्रम भी दिल्ली रोड के एक स्कूल के सभागार में कराना पड़ा है। इससे पहले बसपा ने अपने कार्यक्रम के लिए जनमंच बुक कराया था, मगर छत खराब होने की वजह से बसपा को मना कर दिया गया था। कुछ दिन पहले दो मंत्रियों के अलग-अलग कार्यक्रम भी जनमंच की बजाय निगम परिसर में खुले में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनमंच की छत खराब नहीं हुई है, बल्कि बीच में निकासी स्थल पर पानी ओवरफ्लो होकर अंदर गिर रहा है। हम अपनी सभी कोशिश कर चुके हैं। अब वाटरप्रूफर से काम कराने का निर्णय लिया गया है। एक कंपनी से बात हुई है, जिसका वाटरप्रूफर इस समय दिल्ली में है, उसके कल तक आने की उम्मीद है।
- दानिश नकवी, सहायक अभियंता (निर्माण) नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed