फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation prepared a special plan to eliminate mosquitoes

मच्छरों के खात्मे को निगम ने तैयार किया विशेष प्लान

Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corporation prepared a special plan to eliminate mosquitoes
सहारनपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने मच्छरों के खात्मे के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। इसके तहत एक मार्च से शहर के नाले और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही फॉगिंग अभियान भी निगम चलाएगा। अभियान के संबंध में शुक्रवार को नगर निगम में कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने निगम के सफाई निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को अब सफाई कार्य के साथ-साथ पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी करना होगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे संपर्क या परोक्ष रूप से भोजन, पानी व हवा माध्यमों से स्थानांतरित होते हैं। इन्हें संक्रामक रोगों के रूप में भी जाना जाता है। जलकल विभाग को शुद्ध पेयजल के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सड़कों व नाले-नालियों की सफाई के अलावा दवाई, एंटी लार्वा का छिड़काव भी आवश्यक है। चूंकि यह जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। ऐेसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि महानगर के सभी 70 वार्डों में विशेष सफाई अभियान तो जारी रहेगा ही साथ ही हर रोज 12 वार्डों में एंटी लार्वा, फागिंग व दवाओं का छिड़काव होगा। इस तरह पूरे शहर में मार्च महीने में चार बार फॉगिंग व एंटी लार्वा आदि का छिड़काव किया जाएगा। कार्यशाला में सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, सुधाकर, नत्थीलाल, महेश राणा, प्रकाश चंद, आशीष धोलाखंडी, राजवीर सिंह, नीरज कर्णवाल, मनोज कुमार, अमरीश, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed