फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation planted Amla-Mango plants for 'Food Forest'

निगम ने ‘खाद्य वन’ के लिए किया आंवला-आम पौधों का रोपण

Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corporation planted Amla-Mango plants for 'Food Forest'
चकहरेटी में पौधरोपण करते अपर नगरायुक्त राजेश यादव व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चकहरेटी में नगर निगम ने पौधरोपण अभियान के तहत आंवला और आम के पौधों का रोपण करते हुए ‘खाद्य वन’ विकसित करने की शुरूआत की। पौधरोपण में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों व अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य में सहयोग करते हुए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को चकहरेटी में 600 पौधों का रोपण किया। 300 पौधे आंवला और 300 आम के पौधे लगाए गए। इन पौधों को लगाने का उद्देश्य उक्त क्षेत्र को ‘खाद्य वन’ के रूप में विकसित करना है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि नगर निगम पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाते हुए लोगों को शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भी अधिक से अधिक पौधरोपण करा रहा है। चकहरेटी के अलावा अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा मानकमऊ तालाब, अंबाला रोड स्थित तालाब तथा दिल्ली रोड तालाब के किनारे भी 500 से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण में अपर नगरायुक्त राजेश यादव के अलावा सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, उद्यान प्रभारी दिनेश यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग, मदन भारती सहित अनेक वालंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed