फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation officials will present the progress report of the works every week

हर सप्ताह कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट पेश करेंगे निगम के अधिकारी

Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corporation officials will present the progress report of the works every week
सहारनपुर। नगर निगम के विभागाध्यक्षों को अब प्रत्येक सप्ताह अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नगरायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए नगरायुक्त ने पूरी व्यवस्था बनाई है, जिसमें प्रत्येक विभाग के अधिकारी के लिए अलग दिन और समय निर्धारित किया गया है। नगरायुक्त के इस फरमान से अधिकारियों में बेचैनी है।
विज्ञापन

नगर निगम में निर्माण विभाग, जलकल विभाग, गृह कर विभाग, उद्यान विभाग, लेखा विभाग, कार्मिक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गैराज, स्टोर, पथ प्रकाश विभाग, प्रवर्तन दल, संपत्ति विभाग, अतिक्रमण निरोधक दल आदि हैं। अभी तक इन विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए कोई निर्धारित दिन या तिथि नहीं थी। कभी समीक्षा होती थी और कभी नहीं, लेकिन अब नवागंतुक नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने प्रत्येक विभाग के कार्यों की समीक्षा हर सप्ताह करने का निर्णय लिया है। उन्होंने हर विभाग के लिए अलग दिन और समय निर्धारित किया है, जिसमें संबंधित विभाग के अध्यक्ष को नगरायुक्त के समक्ष सप्ताह भर कार्यों की प्रगति और स्थिति की जानकारी नगरायुक्त को देनी होगी। नगरायुक्त पहले दिन से ऐसा करने को कह रही हैं, लेकिन विभागाध्यक्ष नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। अब नगरायुक्त ने हर स्थिति में निर्देश का पालन करने को कहा है। उनका कहना है कि यदि रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिन सार्वजनिक अवकाश या अन्य कोई बात है तो उससे अगले कार्य दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इतना ही नहीं, प्रगति रिपोर्ट के बिंदु भी नगरायुक्त ने निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

विभागों और उनके द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि
विभाग का नाम---------------रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि
निर्माण एवं उद्यान विभाग-------सोमवार शाम चार से पांच बजे
लेखा विभाग द कार्मिक--------मंगलवार शाम चार से पांच बजे
जलकल विभाग-------------बुधवार शाम चार से पांच बजे
स्वास्थ्य विभाग, गैराज, स्टोर----बृहस्पतिवार शाम चार से पांच बजे
गृहकर एवं जलकर-----------शुक्रवार शाम चार से पांच बजे
पथ प्रकाश व गोशाला---------शनिवार शाम चार से पांच बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed