फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation officials caught illegal cattle market

निगम अधिकारियों ने अवैध पशु मंडी पकड़ी

Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corporation officials caught illegal cattle market
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर में अवैध रूप से चल रही पशु मंडी पकड़ी है। पशु मंडी की फर्जी रसीद काट रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की, जिनमें से दो लोग भाग निकले, जबकि एक दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंपने की तैयारी थी, लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महानगर में पशु मंडी के लिए कमेला क्षेत्र निर्धारित है, जिसका नगर निगम द्वारा टेंडर किया जाता है। इस बार भी टेंडर हो चुुका है। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना मिली कि 62 फुटा रोड पर पशु मंडी चल रही है। सूचना मिलते ही नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा प्रवर्तन दल की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पशुओं की खरीद फरोख्त हो रही थी। टीम ने मंडी चला रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, जिनमें से दो लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पकड़कर नगर निगम लाया गया। उसके पास से रसीद बुक भी मिली है, जिस पर लिखा है ठेका पशु मंडी नगर निगम सहारनपुर। खास बात यह है कि इस पर आज्ञा से नगर आयुक्त सहारनपुर लिखा है। साथ ही 12 हजार रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। कुछ ही देर बाद कुछ लोग पकड़े गए युवक की पैरवी करने के लिए नगर निगम पहुंचे थे। उधर, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक और उसके साथियों के विरुद्घ देहात कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed