फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation made licenses of doctors by organizing camps

निगम ने शिविर लगाकर बनाए चिकित्सकों के लाइसेंस

Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation made licenses of doctors by organizing camps
आईएमए सभागार में निगम द्वारा लगाए गए कैंप में लाईसेंस बनाते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र के सभी क्लीनिक, नर्सिंगहोम और पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस बनाने के लिए नगर निगम की ओर से आईएमए भवन में शिविर लगाया गया। दिन भर चले शिविर में करीब 125 लाइसेंस बनाए गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले नगर निगम ने क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब संचालक चिकित्सकों को नोटिस जारी कर लाइसेंस बनवाने को कहा था। इस संबंध में आईएमए के पदाधिकारियों ने महापौर और नगरायुक्त से मुलाकात की थी। चिकित्सकों की सहूलियत के लिए महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आईएमए भवन में शिविर लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगे शिविर में 125 से अधिक लाइसेंस बनाए गए। कर अधीक्षक विनय शर्मा नेबताया कि ये 125 लाइसेंस से करीब 30 लाख रुपया निगम के कोष में जमा हुआ है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि जिन नर्सिंग होम या क्लीनिक आदि के लाइसेंस आज नहीं बन पाए हैं, उनके लाइसेंस अगले सप्ताह बनवाने की कोशिश की जाएगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर के चिकित्सकों का समाज के निर्माण में अहम योगदान है। कोराना काल में आईएमए से संबद्ध चिकित्सकों ने निगम द्वारा संचालित टेली मेडिसिन सेंटर के माध्यम से हजारों लोगों को नि:शुल्क उपचार दिया है। शिविर में आईएमए के सचिव डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. शिवनारायण, डॉ. राजखन्ना, डॉ. महेश चंद्रा व डॉ. कलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed