फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation is slow in resolving public problems, notice

जन समस्याओं के निस्तारण ढिलाई बरत रहा निगम, नोटिस

Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corporation is slow in resolving public problems, notice
सहारनपुर। जन समस्याओं के निराकरण में ढिलाई बरत रहे सरकारी विभागों में नगर निगम सहारनपुर भी शामिल है। प्रदेश सरकार ने ऐसे सभी विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किए हैं, जिनमें नगर आयुक्त सहारनपुर भी शामिल हैं। हालाकि नगर निगम में शुक्रवार की शाम तक भी नोटिस नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर ने जन समस्याओं की सुनवाई और निस्तारण के लिए कई व्यवस्थाएं की हुई हैं। जन शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके लिए बाकायदा एक सेल बनाया गया है, जहां दिन भर फोन कॉल्स के जरिए जन समस्याएं सुनी जाती हैं। इसके बाद इन समस्याओं को संबंधित विभागों के पास भेजा जाता है, जहां से 24 घंटे के भीतर निस्तारण की व्यवस्था की गई है। हालांकि ऐसा कम ही होता है। इसके अलावा बीते करीब डेढ़ माह से प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर लोग आईजीआरएस के जरिए सरकार से सीधे शिकायत करते हैं। सरकार ने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले विभागों को ही नोटिस जारी किए हैं। नगर आयुक्त सहारनपुर भी ऐसे अधिकारियों में शामिल हैं। हालांकि मौजूदा नगरायुक्त गजल भारद्वाज को यहां ज्वाइन किए अभी कम ही समय हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो भी ढिलाई बरती गई है वह पूर्व की है। उधर, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि नोटिस की चर्चा सुबह से थी। इसलिए उन्होंने मेल भी चेक कराए हैं लेकिन शुक्रवार की शाम तकत्न भी नगर निगम को किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। यदि नोटिस मिलता है तो उसका जवाब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed