फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation expanding the cremation grounds

श्मशान घाटों को विस्तारित कर रहा निगम

Sun, 02 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Corporation expanding the cremation grounds
सहारनपुर। कोविड-19 संक्रमण के कारण महानगर में बढ़ती मृतकों की संख्या तथा श्मशान घाटों में आ रही परेशानियों को देखते हुए नगर निगम ने महानगर में चार और श्मशान घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही शिवपुरी श्मशान घाट पर सात नए प्लेट फॉर्म बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। रविवार को महापौर संजीव वालिया और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने नायक तहसीलदार जनेश्वर को साथ लेकर संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि ताहरपुर में तीन शेड प्लेटफॉर्म तथा तीन बिना शेड प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। सांवलपुर नवादा व मनोहरपुर में दो-दोे प्लेट फार्म बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन श्मशानों में प्लेट फार्म बनाने तथा उनके सुंदरीकरण का कार्य सोमवार से शुरू होगा। अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि हकीकत नगर में दो और जैन श्मशान में कोविड शव संस्कार के लिए दो-दो प्लेट फॉर्म पहले से बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्मशानघाटों को निगम के किट पहने सफाई कर्मी कई बार सैनिटाइज कर रहे हैं। इस दौरान गुलशन नागपाल, सुरेश सलूजा, नेत्रपाल सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे। महापौर संजीव वालिया ने बताया कि इसके लिए मनोहरपुर, ताहरपुर, सांवलपुर नवादा तथा एक हसनपुर के निकट स्थान निश्चित किया गया है। इन स्थानों पर कोविड संक्रमण से मृत लोगों की अंत्येष्टि के लिए अलग से प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिवपुरी में कोविड से संक्रमित अधिक शवों की संख्या को देखते हुए निगम द्वारा वहां सात और प्लेटफॉर्म बनवाने जा रहा है, जिन पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप में विद्युत शव दाह गृह बनेगा
कोविड-19 संक्रमण से बढ़ती मौतों को देखते हुए नगर निगम द्वारा पहला शव विद्युत गृह नुमाइश कैंप में बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि महापौर संजीव वालिया व उनके द्वारा स्थान का निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नियुक्त किए
नगर निगम सीमा क्षेत्र के श्मशान घाटों में कोविड-19 से संक्रमित मृत व्यक्तियों के शवों की अंत्येष्टि ठीक प्रकार से और ससम्मान हो इसके लिए नगर निगम ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 9412203325 है। उनके अलावा अधीक्षक विनय शर्मा 8477008026, अवर अभियंता निर्माण हरिओम 8477008029, 9149123866 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यदि कोविड के मृतकों के दाह संस्कार में किसी प्रकार की परेशानी हो तो इन नंबरों पर डायल कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed