फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation ends up with 100 houses, 39 transfer centers

100 डलाव घर खत्म किए, 39 ट्रांसफर सेंटर बना रहा निगम

Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Corporation ends up with 100 houses, 39 transfer centers
चकराता रोड पर कूड़ा घर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर शहर को साफ रखने के लिए लगातार डलाव घर (कूड़ाघरों) की संख्या कम कर रहा है। बीते वर्ष नगर में 139 डलाव घर थे, जिनमें से 100 डलाव घर खत्म कर दिए गए हैं। शेष 39 डलाव घरों को निगम ट्रांसफर सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है। कई जगहों पर ट्रांसफर सेंटर तैयार नहीं होने की वजह से अभी भी कचरा सड़कों पर खुले में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

कचरा नगर निगम की बड़ी समस्याओं में से एक रहा है। एक ओर जहां कचरा निस्तारण के लिए कदम उठाने में निगम शिथिलता बरतता रहा है। वहीं कुछ ऐसे कदम भी उठाए गए हैं, जिनसे सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों का दावा है कि अगले छह माह में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। जिन 39 डलाव घरों को निगम ट्रांसफर सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है, उन डलाव घरों को बड़े कमरों के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिनके सामने शटर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे कचरा खुले में पड़ा नजर नहीं आएगा। निगम की गाड़ी समय से आकर कचरा उठाकर चली जाया करेगी। कोर्ट रोड पर ओवरब्रिज के पास ऐसा डलाव घर बनाया गया है।
विज्ञापन

--------
अंडरग्राउंड होंगे डलाव घर
नगर निगम ने पांवधोई नदी के किनारे पहले से संचालित छह डलाव घरों को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया है। जमीन में करीब 20 फुट गहरे और पक्के गड्ढे खोदे जाएंगे, जिनमें कचरा बाहर से नजर नहीं आया करेगा। अधिकारियों का दावा है कि 2021 में ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सफाई की दिशा में नगर निगम ने एक बेहतर कार्य यह भी किया है कि करीब सौ डलाव घर खत्म किए गए हैं। जहां यह डलाव घर खत्म हुए हैं वहां अब गंदगी नहीं रहती। शेष डलाव घरों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है, जिसके बाद उनका नाम ट्रांसफर सेंटर हो गया है।
डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed