फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation collected tax of one crore rupees online

निगम ने ऑनलाइन एक करोड़ रुपये का टैक्स वसूला

Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation collected tax of one crore rupees online
सहारनपुर। नगर निगम में गृहकर, जलकर और सीवर कर के रूप में ऑनलाइन तरीके से एक करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स की वसूली की है। बड़ी संख्या में लोगों ने 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक मई से 19 मई तक करदाताओं द्वारा एक करोड 11 हजार 820 रुपये आनलाइन जमा कराए गए। इनमें 21 लाख 47 हजार 864 रुपये पेटीएम के माध्यम से जमा हुए हैं। सभी आनलाइन भुगतान करने वालों को निगम द्वारा जून माह तक दी जाने वाली 15 प्रतिशत की छूट के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिला है। इसके अतिरिक्त छह मई से बीस मई तक करदाताओं द्वारा 49 लाख 14 हजार 450 रुपये कैश काउंटर पर जमा कराकर 15 प्रतिशत छूट का लाभ उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा निगम परिसर में करदाताओं की सुविधा के लिए तीन कैश काउंटर शुरू कराए गए हैं। इनमें एक महिलाओं के लिए रखा गया है। कैश काउंटर पर टैक्स जमा कराए जाने वाले क में जून माह तक 15 फीसदी छूट रहेगी, जबकि आनलाइन जमा कराने पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी करदाता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed