फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona will tackle challenge of controlling crime: SSP

कोरोना और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती से निपटेंगे : एसएसपी

Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona will tackle challenge of controlling crime: SSP
पत्रकारो स वार्ता करते एसएसपी डा एस ​​चिनप्पा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के नए एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा ने कहा कि कोरोना संक्रमण और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट है। हाल ही में हुए कुछ अपराधों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से लेकर अन्य लोगों में कोरोना के मामले जिस तरह सामने आए हैं, उसे देखते हुए अत्यधिक सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन

यहां चार्ज लेने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सबसे जरूरी मास्क लगाना है। इसलिए सबसे पहला प्रयास यही है कि कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस टीमों से अभियान चलवाया जाएगा। पहले लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने की अपील की जाएगी। यदि लोग नहीं मानते हैं और लापरवाही बरतते हैं तो तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में लगातार दो एटीएम उखाड़ने और देवबंद सहित अन्य जगहों पर हत्याओं के अलावा लूट और चोरी के मामलों पर उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने चार्ज लिया है। जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अपराधियों तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच आने वाले दिनों में कौन कौन से बड़े पर्व या आयोजन होने हैं। उनके बारे में भी डाटा जुटाया जा रहा है ताकि जिले के हालात के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर संक्रमण से बचाव के इंतजाम कर लिए जाएं। इस दौरान एसपी देहात अशोक कुमार और एसपी सिटी विनीत भटनागर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed