फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona virus effects spoiled business

कोरोना वायरस के इफेक्ट ने बिगाड़ा कारोबार

Thu, 27 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona virus effects spoiled business
लेपटॉप विक्रेता अभिषेक शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस के कारण चीन से आयात पर प्रतिबंधों के कारण दो माह से इलेक्ट्रानिक्स से लेकर अन्य तरह का कारोबार प्रभावित है। चीन से आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली में स्टॉक खत्म हो गया है। जिसके कारण जिले में भी सामानों की सप्लाई रुक गई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि एक माह में सप्लाई की स्थिति में सुधार आ गया तब भी कारोबार को पहले जैसी हालत में आने में छह महीने तक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पावन बेला मार्केट, खान मार्केट, प्रताप मार्केट सहित अन्य बाजारों में लैपटॉप, कंप्यूटर, टैब, की बोर्ड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, एसडी कार्ड, ईयर फोन, म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ स्पीकर्स, लाइटिंग गैजेट्स सहित अन्य आइटम्स की सप्लाई पिछले एक माह में बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब तो ज्यादातर माल आ ही नहीं रहा है। इसके चलते 15 से 20 फीसदी दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। दिल्ली में नेहरू पैलेस, कनॉट प्लेस, करोल बाग सहित अन्य स्टॉक आर्डर वाली जगहों से बुकिंग बंद पड़ी है। कारोबारियों के अनुसार जिले में हर माह छह से आठ करोड़ का बिजनेस इसी फील्ड में होता रहा है। लेकिन इसमें अब 30 से 40 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन

चीन पर निर्भरता ने बिगाड़ दिया कारोबार
- पावनबेला मार्केट में लैपटॉप, कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि लैपटॉप, कंप्यूटर से लेकर छोटी सी चिप तक का कारोबार चीन पर निर्भर है। नए साल में पहले ही 40 दिन का ग्रेस पीरियड चीन में चल रहा था। बाकी कसर कोरोना वायरस ने पूरी कर दी है। दो माह से पहले ही आर्डर ब्लॉक हैं। अब कंपनी डेलीगेट्स से लेकर स्टाकिस्ट माल न होने की बात कह रहे हैं। इसका असर बहुत आगे तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटिंग पीरियड में चल रहा कारोबार
- लैपटॉप से लेकर एसेसरीज का कारोबार करने वाले विशाल कुमार कहते हैं कि इस समय चाहे थोक हो या रिटेल कारोबारी, सभी के लिए कारोबार वेटिंग पीरियड में चल रहा है। कारोबारी चाह रहे हैं कि उन्हें ऊपर से जल्द और सस्ता माल मिल जाए। रिटेल वाला सोचता है कि सप्लाई तो शुरू हो। चीन से लेकर अपने देश तक कोरोना का असर कम होने की सूचनाएं तक नहीं मिल रही हैं। इसलिए यह परेशानी तो लंबी चलने वाली है।
800 वाली हार्ड डिस्क 1150 तक पहुंची
- इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स के कारोबारी विक्रम कहते हैं कि जिनके पास पुराना स्टॉक बचा हुआ है। वे तो उसी से लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य आइटम्स की सेल कर रहे हैं। लेकिन आगे के आर्डर बाधित होने के कारण 10 से 20 फीसदी तक रेट तो बढ़ ही गए हैं। 800 रुपये वाली हार्ड डिस्क ही अब 1150 रुपये तक मिल रही है। वहीं 350 रुपये वाली चिप 450 से 500 रुपये तक में मिल रही है।

दिल्ली में भी कालाबाजारी पर रोक की जरूरत
- मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स आइटम के कारोबारी फैजान कहते हैं दिल्ली में स्टॉक खत्म बताया जा रहा है। मगर हकीकत यह भी है कि वहां जानबूझकर स्टॉक ब्लॉक बताकर आइटम्स के प्राइस बढ़ाए जा रहे हैं ताकि आर्डर महंगे मिलें। इसका असर ही आगे मार्केट पर आ रहा है। इसलिए कोरोना के नाम पर कालाबाजारी भी रुकनी चाहिए।

मोहम्मद फैजान

मोहम्मद फैजान- फोटो : SAHARANPUR

बिजली का सामान विक्रेता महेश भोला

बिजली का सामान विक्रेता महेश भोला- फोटो : SAHARANPUR

किराना कारोबारी दिनेश जैन

किराना कारोबारी दिनेश जैन- फोटो : SAHARANPUR

तेल कारोबार शंकर गुप्ता

तेल कारोबार शंकर गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed