फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona test will have to be done before dialysis

Saharanpur News: डायलिसिस कराने से पहले करानी होगी कोरोना की जांच

Thu, 05 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona test will have to be done before dialysis
जिला चिकित्सालय में स्थित हीमो डायलिसिस यूनिट। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने आ रहे हैं तो कोरोना की जांच रिपोर्ट साथ लेकर आए। कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट ही मान्य होगी। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट नहीं चलेगी। चीन सहित कई देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना 19 अगस्त 2017 में हुई थी। यूनिट में तीन पॉजिटिव और आठ निगेटिव मशीनें स्थापित हैं। तीन शिफ्टों में डायलिसिस होती है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर 12, दूसरी दोपहर एक से शाम पांच और तीसरी शिफ्ट शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चलती है। यूनिट मैनेजर मोहित कुमार ने बताया कि हीमो डायलिसिस यूनिट में 11 मशीनें लगी हुई हैं और यहां प्रतिदिन 33 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। अब कोरोना को लेकर जारी निर्देशों में मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट न होने पर मरीज की पहले कोरोना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद उसकी डायलिसिस की जा रही है। बुखार वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. विरेंद्र भट्ट ने बताया कि कोरोना को लेकर यूनिट पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जनपद में कोरोना का अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed