फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona shadow on new year celebration

नव वर्ष के स्वागत की तैयारी शुरू, पिछले वर्ष से रौनक कम

Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona shadow on new year celebration
कोर्ट रोड स्थित एक दुकान में रखे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नव वर्ष के स्वागत को लेकर शहर में गिफ्ट आइटम और गुलदस्तों की दुकानें सज गई हैं, लेकिन कोरोना के बदले स्वरूप को लेकर लोगों में डर है। इस वजह से पिछले वर्ष की अपेक्षा रौनक कम है और होटल एवं रेस्टोरेंट में लोग पार्टी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में कोर्ट रोड, नया बाजार, चौकी सराय, हकीकतनगर में नव वर्ष को लेकर गिफ्ट आइटम की दुकानें सज गई हैं। 100 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक का गुलदस्ता बाजार में आ गया है। लोग एक-दूसरे को देने के लिए गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। कोर्ट रोड के कारोबारी मधुप अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों में डर है। इस वजह इस बार बाजार में पिछले वर्ष की अपेक्षा रौनक नहीं है। अलग-अलग तरह के गुलदस्ते तैयार किए गए हैं, जिनकी कीमत 100 से एक हजार रुपये तक है। कारोबारी राजीव चावला कहना है चॉकलेट पैक, सीनरी, बेल के अलावा देवी-देवताओ की फोटो की भी बिक्री हो रही है, जिनको लोग नव वर्ष पर बधाई के रूप में एक-दूसरे को देंगे। मगर, पिछले वर्ष की तरह काम नहीं है। उधर, जीपीओ रोड स्थित होटल के कारोबारी सरदार चिराग सिंह का कहना है कि नववर्ष की पार्टी को लेकर पिछले वर्ष की तरह बुकिंग नहीं है। लोग पार्टी करने के बारे में जानकारी लेने तो आ रहे हैं, लेकिन अभी तक बुकिंग नहीं हुई है। इसी तरह अन्य रेस्टोरेंट और होटलों की भी स्थिति बनी है।
विज्ञापन

कभी होता था ग्रीटिंग का बड़ा कारोबार
सहारनपुर। दो दशक पूर्व तक नव वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए लोग ग्रीटिंग कार्ड खरीदते थे। इसके साथ ही ग्रीटिंग कार्ड की छपाई करने वाले और बेचने वाले कारोबारियों व्यापार बढ़ जाता था। ग्रीटिंग और गिफ्ट आइटम कारोबारी मधुप अरोड़ा बताते हैं वर्ष 2000 से पहले तक हजारों की संख्या में ग्रीटिंग कार्ड बिकते थे, लेकिन अब इनकी संख्या सैकड़ों में भी नहीं रही है, साथ ही ग्रीटिंग कार्ड एक-दूसरे को भेजने के लिए डाकघर का भी काम बढ़ जाता था। मगर, अब ऐसा नहीं है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक नर सिंह बताते हैं कि दो दशक पूर्व तक नववर्ष पर ग्रीटिंग कार्ड बांटने के लिए डाकिए पूरे दिन व्यस्त रहते थे। क्योंकि, बड़ी संख्या में डाकघर के माध्यम लोग ग्रीटिंग भेजते थे, अब ऐसा नहीं है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

कोर्ट रोड स्थित एक दुकान में सजे गुलदस्ते

कोर्ट रोड स्थित एक दुकान में सजे गुलदस्ते- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed