फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   corona..

कोरोना के चलते डॉक्टरों की छुट्टी 31 मार्च तक रद

Sun, 15 Mar 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona..
कोरोना के चलते डॉक्टरों की छुट्टी 31 मार्च तक रद
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी 31 मार्च तक रद कर दी गई हैं। सीएमएस ने सर्कुलर जारी कर चिकित्सकों को 31 मार्च तक जनपद नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना को लेकर शासन स्तर से प्रत्येक दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग की जा रही है और हर दिन की जानकारी ली जा रही है। साथ ही नई नई गाइडलाइन जारी की जा रही हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकारी चिकित्सकों की छुट्टियां 31 मार्च तक रद करने को कहा गया है। इसके अनुपालन में सीएमएस डॉक्टर एसके वार्ष्णेय ने सर्कुलर जारी कर जिला अस्पताल के डॉक्टरों को 31 मार्च तक जनपद नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिला छोड़ने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं है फिजीशियन
एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन नहीं है। अधिकारी किसी तरह डॉक्टरों की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। कोरोना के खतरे के मद्देनजर सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर फिजीशियन की मांग की है। फिजीशियन आने तक टीबी अस्पताल के डॉक्टर अखिल टंडन की सेवा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्य से आते हैं कई डॉक्टर
जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर और स्टाफ के लोग ऐसे हैं, जो उत्तराखंड से आते हैं। अधिकारियों के बार-बार कहने के बाद भी वह उत्तराखंड से ही प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। ऐसे डॉक्टरों और स्टाफ के लिए 31 मार्च तक छुट्टियां रद होने के आदेश बेमानी हैं।

मुख्यमंत्री ने 31 मार्च तक डॉक्टरों की छुट्टियां रद करने की बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कही है। आदेश के अनुपालन में पत्र जारी कर चिकित्सकों को अवगत करा दिया गया है। यदि कोई चिकित्सक बिना बताए जिला छोड़ता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी।
डॉक्टर एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed