फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona's panic, people are unable to go to work

कोरोना की दहशत, उमरा करने नहीं जा पा रहे लोग

Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona's panic, people are unable to go to work
सऊदी नोटिस। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चीन से फैले कोरोना वायरस की वजह से सऊदी अरब सरकार ने वहां उमरा करने जाने वाले लोगों पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया, जिस कारण जनपद से लोग उमरा के लिए नहीं जा पा रहे हैं। सहारनपुर से 15 से 20 लोग रोजाना उमरा के लिए जाते थे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि साल में हज के दो माह छोड़कर अन्य दिनों सहारनपुर से रोजाना 15-20 लोग उमरा के लिए सऊदी अरब जाते थे। वर्ष में करीब पांच हजार से अधिक लोग सहारनपुर से सऊदी अरब जाते हैं। कोरोना वायरस फैलने की वजह से सऊदी अरब की सरकार ने वहां दुनियाभर से जाने वाले लोगों पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिस कारण लोग उमरा के लिए नहीं जा पा रहे हैं, जिन लोगों ने उमरा जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे, फिलहाल उन्हें रद्द कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि अभी 15 दिनों तक सऊदी अरब जाने पर रोक लगी है। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल ने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने वहां जाने से रोक लगाई है। जानकारी मिली है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

मौलवी फरीद

मौलवी फरीद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed