फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona report of six including MP positive

सांसद सहित छह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona report of six including MP positive
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इनमें बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उनका बेटा अल्तमस और भतीजा सैफ भी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य मरीज शहरी क्षेत्र, पुवांरका और नानौता के बताए जा रहे हैं। सांसद और उनके परिजनों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार को क्वारंटीन कराया गया है। इसके अलावा सांसद और संक्रमित परिजनों को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद और परिजनों के संक्रमित मिलने की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन से लेकर हाल ही में सांसद के संपर्क में रहने वाले बसपा कार्यकर्ता, समर्थक और अन्य लोगों की बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि इन संक्रमित मामलों का पता चलने के बाद सांसद के आवास स्थल लिंक रोड, शहर के विनय विहार के अलावा नानौता और पुवारंका के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट श्रेणी में रखकर आगे की गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी। बताया जा रहा है सांसद के परिवार में भतीजा चंडीगढ़ से आया था। इसके बाद से ही परिजनों में संक्रमण की स्थिति हुई है। इन मामलों के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 361 हो गई है। सक्रिय संक्रमित 72 हो गए हैं।
विज्ञापन

संपर्क में रहे अफसरों और अन्य लोगों की सांसें फूलीं
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुर्रहमान हाल ही के दिनों में अलग-अलग मामलों को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अफसरों से लगातार मुलाकात करते रहे हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन के अफसर भी सांसद के संक्रमित होने के बाद अधिक सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी और विदेशी जमातियों के लिए करते रहे पैरवी
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुर्रहमान इस महीने सबसे अधिक सक्रिय रहे। सांसद और उनके साथ कई अन्य लोग जिला कारागार में बंद रहे 57 विदेशी जमातियों और कुछ देशी जमातियों की रिहाई के लिए लगातार पैरवी करते रहे। इसके लिए उन्होंने कई बार जिला कारागार, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के अफसरों से संपर्क किया। इतना ही नहीं, जेल से रिहा होने के बाद अंबाला रोड स्थित आश्रय स्थल पर विदेशी जमातियों के रहन-सहन की व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

संपर्क में रहे सभी अधिकारियों और लोगों की रैंडम सैंपलिंग होगी
सहारनपुर। इस मामले में मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि सांसद के संपर्क में जो भी अधिकारी या अन्य लोग हाल के दिनों में संपर्क में रहे होंगे। उनकी रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आने से इतना घबराने की भी जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमितों का सहारनपुर में बेहतर इलाज हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंस के साथ रहे। बाहरी शहरों से आने वाले लोगों से बचने का प्रयास करें। खुद भी सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed