फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona positive street seal in Mohalla Dewan palace

मोहल्ला दीवान (महल) में कोरोना पॉजिटिव परिवार की गली सील

Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona positive street seal in Mohalla Dewan palace
मोहल्ला दीवान (महल) में सील की गई कोरोना पॉजिटिव परिवार की गली - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने शनिवार को मोहल्ला दीवान (महल) में बैरिकेडिंग कराकर उस गली को सील कर दिया, जिसमें दो दिन पूर्व चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 9 जून को दिल्ली से एक परिवार के दो बच्चों समेत छह लोग मोहल्ला दीवान स्थित अपने घर आए थे। 10 जून को चार लोगों ने सीएचसी में जाकर सैंपल दिया था। रिपोर्ट में सभी चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शुक्रवार को नगरपालिका ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया था, लेकिन गली को सील नहीं किया गया था। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि कोरोना पॉजिटिव परिवार लंबे समय से दिल्ली में रहता है। इसलिए उनकी गली को सील नहीं किया गया, लेकिन शुक्रवार की रात्रि डीएम का निर्देश मिलते ही शनिवार की सुबह नगरपालिका के कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग कर कोरोना पॉजिटिव परिवार की गली को सीज कर दिया। कोरोना पॉजिटिव चारों लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि परिवार के दोनों बच्चों के सैंपल लेकर उन्हें सहारनपुर स्थित आईआईटी में क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जहां से भी कोरोना के मामले निकलेंगे सिर्फ उसी गली को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

22 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को भेजे
देवबंद। सीएचसी के अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि मोहल्ला दीवान (महल) में शनिवार को करीब 12 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जबकि 10 सैंपल सीएचसी में लिए गए। जिन्हें जांच के लिए सहारनपुर भेजा गया है। इसके अलावा 11 जून को जखवाला, देवबंद में डा. डीके जैन अस्पताल समेत अन्य स्थानों से कुल 31 सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम भी गांव-गांव जाकर सैंपल ले रही है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का सामुदायिक फैलाव नहीं है जो राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed