फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona patients increased in the district, yet no caution

- सोमवार को पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona patients increased in the district, yet no caution
सहारनपुर में जंहा कोरोना के बढ़ते केस के चलते प्रताप मार्केट में बिना मास्क के वाहनो पर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 15 दिन में 65 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं, लेकिन लोग कोरोना को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों, शॉपिंग मॉल, अस्पतालों आदि जगहों पर लोग बिना मास्क लगाए और बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि एक मरीज ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 54 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान होने को कहा है। विभाग का कहना है कि लोग घरों से बाहर निकलते वक्त खासकर भीड़ वाले स्थानों पर मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को कुछ बाजारों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। शहीद गंज में सबसे अधिक भीड़ नजर आई, जहां एक भी व्यक्ति के मुंह पर मास्क नहीं था। नेहरू मार्केट में भी ऐसे ही हालात दिखे। यहां खरीदारों के साथ ही दुकानदार भी बिना मास्क के नजर आए। राहगीरों के मुंह से भी मास्क गायब मिला। जिनमें पुलिसकर्मी तक शामिल रहे।
विज्ञापन

स्कूलों को दिशा निर्देश जारी
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद 16 जून से परिषदीय विद्यालय खुल चुके हैं। प्राइवेट स्कूलों में एक जुलाई से पठन पाठन शुरू होगा। चूंकि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों और प्रबंधकों को कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन कराने को कहा है। सुबह के समय विद्यालयों में प्रवेश के दौरान हाथों को सैनिटाइज कराने, कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा है। इसके अलावा शौचालयों में हाथ धुलने के लिए अच्छे साबुन या सैनिटाइजर की व्यवस्था करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों को अपनी ओर से लापरवाही नहीं बरतनी है। सभी को चाहिए कि वह भीड़ वाले क्षेत्रों में रहने के दौरान मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। बच्चों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित करें।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।

सहारनपुर में जंहा कोरोना के बढ़ते केस के चलते कोर्ट रोड पर बिना मास्क के वाहनो पर जाते लोग

सहारनपुर में जंहा कोरोना के बढ़ते केस के चलते कोर्ट रोड पर बिना मास्क के वाहनो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed