फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona outbreak increased, 310 infected

कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 310 संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona outbreak increased, 310 infected
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर 310 मरीज मिले, जो अभी तक एक दिन में आने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13031 हो गई है। उधर, शनिवार को 56 मरीज ठीक भी हुए। वर्तमान में 1492 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में अंबेहटा और न्यू कपिल विहार के नौ-नौ, नानौता आठ, घाटहेड़ा के सात, शेरमऊ शुगर मिल के छह, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, बरसी, लक्ष्मी धाम, नवीन नगर और फतेहपुर के पांच-पांच, आवास विकास, डीएसओ कम्पाउंड, जिला जेल, माधोनगर, चंद्रनगर, गुरुद्वारा रोड, आर्यनगर और उत्तराखंड स्टेशन के चार-चार, फतेहपुर कलां, पंत विहार, मेडिकल कॉलेज परिसर, मिश्रा कॉलोनी, रामचंद्रपुरी कॉलोनी और नकुड़ के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा कहरीन, शारदानगर, रविदास मार्ग देवबंद, शिव विहार, शुगर मिल, दुर्गा विहार, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, टीचर कॉलोनी देवबंद, रामबाग, चर्च कम्पाउंड, पैरामाउंट ट्यूलिप, गोपाल नगर, हाथी गेट गिल कॉलोनी, मिशन कम्पाउंड, पुष्पांजलि विहार, आंबेडकरपुरम, जैन बाग, हिम्मतनगर, सरसावा, पेपर मिल रोड, मोहित विहार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, विजय टाकिज क्षेत्र, छत्ता गंगोह, बलियाखेड़ी, नसरुल्लागढ़, भायकला आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं। इनके अलावा बादलपुर, हरोड़ा ब्लॉक, चौहड़पुर, रतनपुरा, बेहट, सुन्हेटी खड़खड़ी, ब्रह्मपुरी मेरठ, नागल अहीर, अमरपुर, साल्हापुर, तीगरी, ककराला, काजीबांस, लालवाला रोड, पठानपुरा, बृजविहार कॉलोनी, महमूदपुर, गोपालनगर, बेरीबाग, मच्छरहेड़ी, बेहड़ा, राना प्रताप कॉलोनी, रामनगर, राधा विहार कॉलोनी, भगवती कॉलोनी, मांडला, बिजनौर, जनकपुरी, रेलवे रोड, जहेरा गंगोह, रुहालकी, भोपुर, मल्हीपुरा रोड, ज्वाला नगर, दिल्ली रोड, पारस पैलेस कॉलोनी, नागल, रणखंडी, इंदिरा कॉलोनी, छोया, भायला, बुद्घनपुर, संबलहेड़ी आदि जगहों का एक-एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

बचाव के लिए यह करें
-मास्क को नाक और मुंह पर अच्छी तरह से लगाएं।
-हाथों को बार-बार अच्छे साबुन या सैनिटाइजर से साफ रखें।
-गंदे हाथों को नाक, आंख या मुंह पर ना ले जाएं।
-बेवजह घर से बाहर ना निकलें।
-भीड़ वाली जगहों जैसे बाजार, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कांपलेक्स, रेलवे और बस स्टेशन आदि जगहों पर ना जाएं।
-बाहर से लौटने पर घर में प्रवेश से पहले खुद को अच्छे से साफ कर लें।
-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
-कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed