{"_id":"61d8811f35a57d13e6673534","slug":"corona-investigation-increased-in-the-district-people-reaching-more-than-the-target-saharanpur-news-mrt572570161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ी कोरोना की जांच, लक्ष्य से अधिक पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ी कोरोना की जांच, लक्ष्य से अधिक पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
चिलकाना में वैक्सीन लगवाती छात्रा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिदिन 4500 लोगों की जांच का लक्ष्य, पांच हजार से अधिक लोग करा रहे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद लोग जांच को लेकर गंभीर हुए हैं। नतीजा यह है कि केंद्रों पर लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जनपद में प्रतिदिन 4500 लोगों की जांच का लक्ष्य मिला हुआ है, जिसके सापेक्ष प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोग जांच करा रहे हैं।
नवंबर 2021 से पहले तक केवल वही लोग जांच करा रहे थे, जिनको जेल में अपने करीबियों से मिलने जाना था या जनपद से बाहर यात्रा करनी थी। ऐसे में प्रतिदिन के लक्ष्य 4,500 के सापेक्ष दो से तीन हजार लोग ही जांच करा पा रहे थे, लेकिन कोरोना के मरीज मिलने के बाद जांच तेजी से बढ़ी है। अब बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच बड़ी संख्या में की जा रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या भी अधिक है, जिनकी अनिवार्य रूप से जांच हो रही है। इसके अलावा जिन मरीजों को खांसी, जुकाम या गले में खराश जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, वह खुद भी केंद्रों पर पहुंचकर जांच करा रहे हैं। कुछ लोग डॉक्टर की सलाह से जांच करा रहे हैं, क्योंकि डॉक्टर बिना जांच हुए इलाज या ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं।
यहां है कोरोना जांच की सुविधा
शहर में जिला अस्पताल, आईएमए भवन, रेडक्रॉस सोसायटी और जिला जेल में कोरोना की जांच की जा रही है। जिले भर की सभी सीएचसी पर भी लोग जांच करा सकते हैं, जो फ्री है। इसके अलावा यदि किसी गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना मिलती है तो वहां टीमें भेजकर भी जांच कराई जा रही है। जांच के लिए विभाग ने जिले भर में 40 टीम बनाई हैं।
विज्ञापन
जनपद में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जांच के लिए लोगों को असुविधा ना हो। इसके लिए शहर में चार जांच केंद्र बनाए गए हैं। सभी सीएचसी पर भी जांच की सुविधा है। इसके अलावा टीमें भी बनाई गई हैं, जो जांच में जुटी हैं।
- शिवांका गौड़, सर्विलांस अधिकारी