{"_id":"61cdf02bcc25033c521ab8d8","slug":"corona-infection-is-gaining-momentum-four-more-people-found-positive-saharanpur-news-mrt571348290","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोर पकड़ रहा कोरोना संक्रमण, चार और लोग पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोर पकड़ रहा कोरोना संक्रमण, चार और लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नए चार संक्रमितों में महाराष्ट्र से लौटे दो यात्री तथा वृद्ध के संपर्क में आए दो परिजन शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में कोरोना अब जोर पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी चार लोग संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद से चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है। चारों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। जनपद में अभी तक कुल 27 मरीज सामने आ चुके हैं।
चार नए संक्रमितों में दो लोग बेरीबाग के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र से लौटे हैं। इसके अलावा अन्य दो मरीज शारदानगर निवासी 81 वर्षीय वृद्ध के परिवार के हैं, जो संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि संक्रमित मिले चारों लोगों में किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर उनको दवा की किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है, साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
-----
नहीं टूट रही चेन
जनपद में ज्यादातर लोग संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव आए हैं। पहले एक निजी स्कूल की शिक्षिका संक्रमित हुई थी, जिसके संपर्क में आने से अन्य दो शिक्षक, दो छात्र और उसके बाद उसके किराएदार संक्रमित हुए। इसी प्रकार अब तीन दिन पहले शारदानगर निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके चार परिजन संक्रमित आ चुके हैं।
विज्ञापन
-----
अब 18 एक्टिव मरीज
तीसरी लहर में जनपद में अभी तक कोरोना के 27 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से नौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब 18 मरीज एक्टिव रह गए हैं। सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सभी 18 मरीजों की हालत ठीक है और उनमें किसी प्रकार का लक्षण नहीं है।
-----
बीते वर्ष से कम है संक्रमण
वर्ष 2020 में 30 नवंबर तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8912 थी, जो 31 दिसंबर 2020 तक बढ़कर 8995 पर पहुंच गई थी। यानी दिसंबर माह के 31 दिनों में कोरोना के 83 मामले सामने आए थे। इस बार दिसंबर माह में कोरोना के 25 मरीज मिले हैं। यानी बीते वर्ष की तुलना में संक्रमित अभी तक कम है।