{"_id":"607f1be18ebc3e24664a18f2","slug":"corona-infected-six-people-died-in-24-hours-saharanpur-news-mrt5353411120","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियो के सैंपल लेते स्वस्थ्य कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 144 हो गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि एक की मौत यमुनानगर के अस्पताल में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों की सेहत का बेहतर ख्याल रखने सहित आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।
मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी रानी परवीन को कोरोना संक्रमण के साथ गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। नगर कोतवाली निवासी नसरीन भी कोरोना संक्रमित आई थीं। उनको बुखार और सांस लेने में समस्या थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन भी दी गई, मगर उस समय तक उनकी हालत खराब हो चुकी थी, जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना जनकपुरी क्षेत्र जनता रोड निवासी कमलेश की रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उनको भी सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके अलावा कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी रघुवीर सिंह को भी कोरोना के साथ सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते सोमवार की रात उनका भी निधन हो गया। उधर, पांचवीं मौत नगर निवासी नरेंद्र है, जिनकी मौत कल देर शाम हुई थी। 24 घंटे के भीतर पांच मौतों से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
वहीं गंगोह में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व व्यवसायी सुरेंद्र अरोड़ा के भाई हार्डवेयर व्यवसायी राकेश अरोड़ा का सोमवार रात कोरोना संक्रमण के चलते यमुनानगर अस्पताल में देहावसान हो गया। उनका अंतिम संस्कार भी अस्पताल प्रशासन की देखरेख में यमुनानगर में ही करना पड़ा। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दिवंगत राकेश अरोड़ा को सांस लेने में हुई दिक्कत के चलते जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल में जांच कराई गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 24 घंटे वहीं भर्ती रखा गया। मगर हालत न सुधरने पर यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पांचवें दिन राकेश अरोड़ा ने दम तोड़ दिया। उनके देहावसान से परिजनों के अलावा व्यापारियों में शोक की लहर व्याप्त है। सपा जिलाध्यक्ष रुद्रसेन, गंगोह उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मोल्हड़ मल गर्ग व कच्छल गुट अध्यक्ष प्रदीप तायल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नोमान मसूद, पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गर्ग, वार्ड सभासद उषा गर्ग, नीरज अग्रवाल, दीपाशु गोयल, अरविंद टेबक सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। संवाद