फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona caught on in January, weakened in February

कोरोना ने जनवरी में पकड़ा जोर, फरवरी में पड़ा कमजोर

Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona caught on in January, weakened in February
सहारनपुर। तीसरी लहर में कोरोना जिस तेजी के साथ बढ़ा था। अब उसी गति के साथ कम भी हुआ है। फरवरी माह के पहले दस दिन में यानी एक से दस फरवरी तक मात्र 232 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि बीते जनवरी माह के 31 दिन में मिले संक्रमितों की संख्या 5,832 है। कोरोना संक्रमण में आई कमी सभी को भी राहत देने वाली है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना की तीसरी लहर 24 नवंबर 2021 को शुरू हुई। इस दिन देवबंद के एक गांव में गर्भवती महिला और उसका डेढ़ वर्ष का बेटा संक्रमित मिले थे। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 तक केवल 27 मरीज सामने आए। लेकिन जनवरी माह में कोरोना संक्रमण जिस गति के साथ बढ़ा वह डराने वाला था। जनवरी माह में बीते वर्ष 2021 के जनवरी माह की तुलना में छह से सात गुणा अधिक मरीज मिले। महीने के 31 दिन में कुल 5,832 कोरोना के मरीज सामने आए, लेकिन उसके बाद कोरोना फिर से कमजोर पड़ा है। फरवरी माह में अभी तक 232 मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में दस फरवरी तक कुल 6,091 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

एक मौत हुई, 6,011 ने दी मात
कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 6,091 मरीज मिले हैं। इनमें से एक संक्रमित गर्भवती की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई थी। चूंकि वर्तमान में 79 सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में 6,011 मरीज तीसरी लहर में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 संक्रमित मिले, 35 ठीक हुए
जनपद में बृहस्पतिवार को 11 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच मरीज सहारनपुर शहर के रहने वाले हैं, जबकि शेष देहात क्षेत्रों के हैं। इनके साथ ही जिले में तीसरी लहर में अभी तक कुल 6,091 मरीज मिल चुके हैं। उधर, बृहस्पतिवार को 35 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 79 सक्रिय मरीज हैं।

कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ा है, जिसका श्रेय शासन, प्रशासन और विभाग के साथ ही उन जिम्मेदार लोगों को भी जाता है, जो कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सभी से अपील है कि अभी लापरवाही ना बरतें। यदि किसी को कोरोना संक्रमण का शक है तो वह तुरंत जांच कराए।
- शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed