फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Coordination of Anganwadi centers and primary schools will give better results

Saharanpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के समन्वय से मिलेंगे बेहतर परिणाम

Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Coordination of Anganwadi centers and primary schools will give better results
मुजफ्फराबाद/छुटमलपुर। बीआरसी बरौली पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हमारा आंगन हमारे बच्चे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक संकुल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. पूनम मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डाॅ. पूनम मिश्रा ने कहा कि बच्चों के सीखने की नींव पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से शुरू होती है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों के आपसी समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उपस्थित शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बच्चों को निपुण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भूलनी से किरण एवं मलायन से संगीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए। नोडल शिक्षक संकुल के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु धीर सिंह एवं दरोगा सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसआरजी भावना पांडे, ए आर पी साबिर अली, चंद्रप्रकाश कर्णवाल, मुनव्वर सुल्ताना, पंकज कुमार, मदन पाल सिंह, अनु चौधरी, अनिल कुमार, अनूप सिंह, संजय चौहान, नरेंद्र, प्रवेश कुमार, शमीम खान, नदीम, सुधीर,अंकित, विजय, विक्रम, सचिन, चंदन एवं फरीद उपस्थित रहे। संचालन यशपाल सिंह डाबर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed