फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Controversy over woman's funeral, consensus reached on return to Hinduism

Saharanpur News: महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, हिंदू धर्म में वापसी पर बनी सहमति

Sat, 28 Feb 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy over woman's funeral, consensus reached on return to Hinduism
पुवांरका(सहारनपुर)। थाना कोतवाली देहात के गांव पीकी में ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। पंचायत में ईसाई बने परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म में वापसी की घोषणा की, जिसके बाद ही महिला का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गांव पीकी निवासी राम सिंह की पत्नी मामचंदी का निधन हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार अनुसूचित जाति के रामसिंह के परिवार सहित गांव के ही सुनीत कुमार, सुरेन्द्र, विक्रांत, शीला व मोहित सहित 13 परिवारों के करीब 65 लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। इस पर समाज के लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया था। वह मामचंदी की मृत्यु के बाद उनके घर भी नहीं गए तथा गांव के श्मशान में मृतका का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब इन परिवारों ने ईसाई धर्म अपना लिया है तो अंतिम संस्कार भी ईसाई धर्म के अनुरूप करना चाहिए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। शुक्रवार को अनुसूचित समाज के लोगों की गांव के रविदास मंदिर में पंचायत हुई। काफी देर बाद 13 परिवारों में से 11 परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म में लौटने की घोषणा की, जबकि दो परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़ने से इन्कार कर दिया। पंचायत में फैसला लिया गया कि परिवारों के पुनः हिंदू धर्म में लौटने पर शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में ही होगा। मृतका के बेटे सुरेंद्र का कहना है कि गांव के जिम्मेदार व बिरादरी के लोगों द्वारा पंचायत में आपसी सहमति बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाकी दो परिवारों को भी समझा-बुझाकर अपने धर्म में वापसी कराई जाएगी। पंचायत में चमनलाल, शीशराम, अंकित, गोविंदा, सुशील, हरपाल, जयकुमार, जयंत, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग आपसी नाराजगी की वजह से महिला का अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे थे, जिन्हें समझा दिया गया तथा महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed