फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Controversy over the mayor calling Saharanpur as Sadhandpur

महापौर के सहारनपुर को सड़हांदपुर कहने पर विवाद

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the mayor calling Saharanpur as Sadhandpur
खुमरान पुल स्थित कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते पार्षद टिंकू अरोड़ा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया द्वारा सहारनपुर को सड़हांदपुर कहे जाने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर उनके बयान की निंदा की है, साथ ही महापौर द्वारा गिनाई गई चार साल के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड के चार साल पूरे होने पर महापौर संजीव वालिया ने रविवार 12 दिसंबर को पत्रकार वार्ता करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थीं। उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल से पहले लोग सहारनपुर को सड़हांदपुर के नाम से पुकारते थे, लेकिन उनके कार्यकाल में शहर से 138 उठानघर खत्म किए गए हैं। कचरा प्रबंधन के लिए बेहट रोड पर भूमि खरीदी गई है। दस एमआरएफ सेंटर शहर में चल रहे हैं। कुछ समाचार पत्रों ने उनके बयान को ऐसे ही प्रकाशित कर दिया था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने सहारनपुर को सड़हांदपुर कहने पर आपत्ति व्यक्त की है। वार्ड 47 के पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के निवास पर पत्रकार वार्ता की गई, जिसमें कई पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सहारनपुर मां शाकंभरी देवी की धरती है। जिसे सड़हांदपुर कहना निंदनीय है, साथ ही महापौर द्वारा गिनाई गई उपलब्धियों पर भी सवाल उठाया। पार्षद प्रतिनिधि हाजी नसीम ने उनके वार्ड की अनदेखी करने का आरोप नगर निगम बोर्ड पर लगाया। पार्षद प्रतिनिधि सुशील सोनकर ने आरोप लगाया कि वह एक नाले के लिए कई बार प्रार्थना पत्र निगम में दे चुके हैं, लेकिन नाला नहीं बन रहा है। पत्रकार वार्ता में पार्षद प्रतिनिधि नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड के चार वर्ष पूरे होने पर की गई पत्रकार वार्ता में भी मेरे द्वारा ऐसा कोई शब्द नहीं बोला गया है। ना ही मैने कभी सहारनपुर को सड़हांदपुर कहा है। यदि किसी समाचार पत्र ने ऐसा प्रकाशित किया है तो मैं खुद को उससे अलग करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed