फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contractors and villagers came face to face with the installation of electric poles

विद्युत पोल लगाने को लेकर आमने सामने आए ठेकेदार और ग्रामीण

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Contractors and villagers came face to face with the installation of electric poles
तीतरो (सहारनपुर)। विद्युत पोल लगाने को लेकर ग्रामीण व कंपनी ठेकेदार आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची तीतरो पुलिस ने कार्य को रुकवा दिया। बाद में कंपनी के अधिकारी को बुलवा कर पोल को दूसरी जगह लगवाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के कई गांवों में सरकार द्वारा विद्युतीकरण का कार्य निजी क्षेत्र की कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। इसमें जर्जर व पुरानी तारों की जगह इंसुलेटेड तारों व विद्युत पोल को बदला जा रहा है। बृहस्पतिवार की देर सांय ग्राम ठोल्ला फतेहपुर में एलएनटी कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने का कार्य कर रहे थे तो गांव के ही मैनपाल सिंह ने उक्त जगह को नाकाफी बताते हुए अन्य जगह पर पोल लगाने की बात कही। इस पर कंपनी के लोग सर्वे के मुताबिक चिह्नित की गई जगह पर पोल लगाने की जिद पर अड़ गए। ग्रामीण ने तीतरो पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलवा लिया। पुलिस ने काम रुकवाते हुए कंपनी के अधिकारी को मौके पर बुलवाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुकेश दिनकर ने बताया कि दीवार के पास पोल लगाने को लेकर ग्रामीण के विरोध पर पुलिस गांव गई थी, दोनों पक्षों के मध्य विवाद न हो इसके लिए संयम बरतने को कहा गया है। कंपनी के अधिकारियों को बुला कर पोल को दूसरी जगह लगवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed