फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract worker installing fuse on HT line dies due to electric shock

Saharanpur News: एचटी लाइन पर फ्यूज लगा रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

Fri, 17 May 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Contract worker installing fuse on HT line dies due to electric shock
लखनौती। हलवाना गांव में हाईटेंशन लाइन पर फ्यूज लगा रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विद्युत निगम और पुलिस अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्नासन देकर भीड़ को शांत किया। तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विद्युत निगम ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी बिल्लू (24) पुत्र फैय्याज सलारपुरा बिजलीघर पर संविदा कर्मी था। बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव हलवाना में हाईटेंशन लाइन का फ्यूज लगाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शटडाउन लेकर जैसा ही खंभे पर चढ़ा तो अचानक सप्लाई आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, विद्युत विभाग के एसडीओ और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो भाकियू के प्रेमसिंह राणा, जगपाल कुलबीर सिंह आदि ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि जब शटडाउन ले लिया गया था, तब बिजली सप्लाई किसने छोड़ी। लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। सूचना पर जेई सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राजेश अटवाल और सीओ मुनीष चंद और दिनेश चौधरी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे चले हंगामे के बाद नकु्ड़ एक्सईएन द्वारा मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया।
विज्ञापन

-परिवार में था इकलौता कमाने वाला
मृतक बिल्लू के तीन छोटी बेटियां हैं। इनमें सबसे बड़ी पांच साल, सबसे छोटी दस माह की है। बिल्लू परिवार में इकलौता कमाने वाला था, उसकी कमाई से ही घर की गुजर-बसर हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मुनीष चंद, सीओ गंगोह
------------
शटडाउन लिया गया था, लेकिन बिजली आपूर्ति कैसे छोड़ी गई या फिर किसी अन्य लाइन के संपर्क में आने से करंट प्रवाहित हुआ। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, एक्सईएन नकुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed