फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract worker dies due to electrocution on 11 KVA line

Saharanpur News: 11 केवीए की लाइन पर करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत

Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dies due to electrocution on 11 KVA line
बेहट। विद्युत उपकेंद्र बेहट देहात के पथरवा फीडर की 11 केवीए की लाइन में आए तकनीकी फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पथरवा गांव निवासी साजिद (30) पुत्र इरफान बेहट देहात विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के तौर पर लाइनमैन का कार्य करता था। बुधवार की सुबह उसने उपकेंद्र से पथरवा फीडर की 11 केवीए की लाइन में आए फाल्ट को दूर करने के लिए शटडाउन लिया, जैसे ही वह गांव पथरवा के पास सोम्मा कश्यप के खेत में खड़े लोहे के विद्युत पोल पर चढ़ा उसे करंट लगा और पोल से नीचे जा गिरा। खेतों में काम कर रहे लोग जब तक दौड़कर उसके पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। उनका कहना था, कि शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट कैसे दौड़ रहा था। साजिद के सात छोटे बच्चे और पत्नी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन, विद्युत निगम और अनुबंधित कंपनी के अधिकारी कोतवाली पहुंचे थे। कंपनी के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता का लिखित आश्वासन दिया है, जिस पर परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस लाइन के पोल पर संविदाकर्मी चढ़ा था, उसका शटडाउन था। लाइन किसी अन्य लाइन से टच होने के कारण उसमें करंट आया, जिससे उसकी मौत हुई है। वे विभाग से भी आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
- हरीश कुमार सैनी, एसडीओ विद्युत निगम
हादसे की सूचना मिलने पर वह मृतकों के परिजनों से मिले। नियमानुसार एक सप्ताह में मृतक आश्रित के खाते में 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
- शाहरुख खान, अनुबंधित कंपनी के सुपरवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed