फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contract of six drivers and three operators terminated

छह चालक और तीन परिचालकों की संविदा समाप्त

Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Contract of six drivers and three operators terminated
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे छह चालक और तीन परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई। इन संविदा कर्मियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए विभिन्न माध्यमों से सूचना भेजी जा रही थी, लेकिन ये गैर हाजिर ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि परिवहन निगम में चालक और परिचालकों को संविदा पर रखने के दौरान अनुबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि वे अपनी ड्यूटी को गंभीरता से करेंगे। बावजूद इसके चालक और परिचालकों द्वारा ड्यूटी से गैर हाजिर रहकर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस चालकों में आकाशद्वीप 04 अप्रैल से, अशोक कुमार 25 मार्च से, प्रवेश कुमार 20 मार्च से, रणधीर सिंह 09 फरवरी से, सोनू कुमार 03 अप्रैल से और निशांत खां 23 सितंबर 2020 से गैर हाजिर चल रहे हैं। वहीं, परिचालकों में चंदन कुमार 22 मार्च से, देवेंद्र कुमार 03 मई और नरेश चंद 20 जून 2020 से गैर हाजिर हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी छह चालकों और तीन परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed