{"_id":"5d83c6698ebc3e01567f0f56","slug":"contract-of-seven-operators-not-joining-duty-terminated-saharanpur-news-mrt444234092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले सात परिचालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले सात परिचालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
Contract of seven operators not joining duty terminated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नए बस डिपो जलालाबाद में ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले सात परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। जबकि आठ परिचालकों ने नोटिस मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। तीन चालकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया गया है।
सहारनपुर परिवहन निगम के डिपो से संबद्ध करते हुए लगभग एक माह पूर्व शामली जनपद के बनाए गए रोडवेज के नए डिपो जलालाबाद के संचालन के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो से बसें भेजी गईं और सहारनपुर परिक्षेत्र के सभी डिपो से लगभग 100 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। जिनमें 40 चालक एवं 45 परिचालक के अलावा 15 लिपिक वर्ग के कर्मी शामिल थे। डिपो शुरू होने के एक माह बाद भी आठ चालक एवं 15 परिचालकों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। चालकों एवं परिचालकों के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो गया था। जिस पर परिवहन निगम की ओर से 23 कर्मियों को नोटिस जारी कर 16 सितंबर तक ड्यूटी ज्वाइन न करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई थी।
नोटिस मिलते ही ड्यूटी से नदारद चल रहे चालकों एवं परिचालकों में हड़कंप मच गया। दो दिन में ही आठ परिचालकों ने जलालाबाद पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग दे दी। जबकि पांच चालकों ने भी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। जबकि सात परिचालक ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए नहीं पहुंचे। जिनमें अरुण कुमार, राकेश, सतीश, राजेंद्र, अंकुश, आशुतोष एवं एक अन्य शामिल हैं। निगम ने इनकी संविदा समाप्त कर दी है। जबकि ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले तीन चालकों को 22 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि आठ परिचालकों ने नोटिस मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। जबकि सात चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। सभी सात परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। निगम के पास चालकों की कमी नहीं है, जिस कारण चालकों को कुछ समय और दिया गया है।