{"_id":"5efcc8d78ebc3e430b255ecd","slug":"contract-of-absentee-roadways-workers-terminated-saharanpur-news-mrt489145829","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित चल रहे रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित चल रहे रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम की ओर से नोटिस देने के बावजूद लगातार अनुपस्थित चल रहे संविदा चालकों और परिचालकों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य चालकों और परिचालकों से कहा गया है कि वे भी अपने दायित्व में लापरवाही न करें अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
रोडवेज सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि कुछ संविदा चालक और परिचालक लॉकडाउन और उसके बाद से अनुपस्थित चल रहे हैं। चेतावनी के रूप में उनके पतों पर नोटिस भिजवाए गए थे। उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने को कहा गया था। मगर इसके बावजूद उनकी अनुपस्थिति जारी रही। इसके चलते आठ संविदा चालकों और छह संविदा परिचालकों का अनुबंध निरस्त किया गया है।
ऐसे संविदा चालकों में अक्षय कुमार, अनुराग, आर्यन चौधरी, चैनपाल, मोबिन, ओम सिंह, प्रवीन कुमार और सचिन कुमार शामिल रहे। वहीं, परिचालकों में आदित्य कुमार, अर्जुन पंवार, मोहम्मद फैजान, राजन सैनी, संजय कुमार और एक अन्य की संविदा समाप्त की गई है। लॉकडाउन के दौरान ही बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को छोड़ते समय भी कुछ चालक और परिचालक ड्यूटी पर नहीं आए थे। ऐसे संविदा कर्मचारियों का भी अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बावजूद चालकों और परिचालकों की ओर से लापरवाही की जाती रही है।