{"_id":"686f452f9e8924720d026456","slug":"contract-electricity-worker-dies-in-road-accident-after-pickup-hits-bike-in-behat-saharanpur-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ड्यूटी से लौट रहे संविदा विद्युतकर्मी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ड्यूटी से लौट रहे संविदा विद्युतकर्मी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Thu, 10 Jul 2025 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:17 AM IST
सार
सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर एक पिकअप ने बाइक सवार संविदा विद्युतकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
विस्तार
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार संविदा विद्युतकर्मी की जान चली गई। हादसा बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव दाऊदपुरा बस स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में आई एक पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव मझाड़ी निवासी रोहित कुमार (36) पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश विद्युत निगम में संविदा पर तैनात था और घुन्ना विद्युत उपकेंद्र पर सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
हादसे के समय रोहित अपनी ड्यूटी पूरी कर रात में घर लौट रहा था। तभी दाऊदपुरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को बेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
रोहित के दो छोटे बच्चे हैं, 11 साल का बेटा और 8 साल की बेटी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। इंस्पेक्टर के अनुसार, मृतक के पिता विजय सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।