{"_id":"60db5fe08ebc3ec30a39884a","slug":"contract-cleaning-workers-should-be-made-regular-saharanpur-news-mrt545087895","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा सफाई कर्मचारियों को किया जाए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा सफाई कर्मचारियों को किया जाए नियमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के स्थानीय निकायों में वर्ष 2005-06 से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का योग्यता के अनुसार प्रमोशन किया जाए।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि आबादी के अनुसार प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जानी चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों से सफाई का ही कार्य लिए जाने, समान कार्य का समान वेतन दिए जाने, सफाई कर्मचारियों के हित में जारी शासनादेशों का पालन कराने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से अधिकांश सफाई कर्मचारी संविदा, ठेका और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को न तो स्थाई कर्मचारी के समान वेतन मिलता है और ना ही अन्य लाभ एवं सुविधाएं प्राप्त होती है। कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में पूरी ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होंने संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार बिरला, भारतराज, राजेश ढिलोड़, पाल्लाराम, रघुवीर चंदेल, उदय महरोल, रवि, रजेशचंद, देवानंद आदि मौजूद रहे।