फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contenders increased after the seat in Congress' account, former MLC jumped into the fray

Election: कांग्रेस के खाते में आई UP की ये सीट, राजनीतिक इस तरह बैठा रहे समीकरण, BJP को ऐसे मिल सकता है फायदा?

Tue, 27 Feb 2024 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 27 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

Lok sabha Election 2024 : यूपी की यह लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में लगभग आ गई है। अगर कांग्रेस और बसपा ने इस सीट से मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा को फायदा हो सकता है। जानिए इस लोकसभा सीट के सियासी समीकरण क्या बन रहे हैं।

विज्ञापन
Contenders increased after the seat in Congress' account, former MLC jumped into the fray
भाजपा-कांग्रेस। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कैराना लोकसभा सीट से सपा ने इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है तो वहीं सहारनपुर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों में अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस की बात करें तो सहारनपुर सीट उनके खाते में आने के बाद दावेदारों की संख्या भी बढ़ती दिखाई दे रही है। कुछ माह पहले बसपा छोड़कर कांग्रेस में दोबारा आए पूर्व विधायक इमरान मसूद शुरुआत से ही खुलकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस में लंबे समय से जुड़े पूर्व एमएलसी गजे सिंह भी अब चुनावी मैदान में कूद गए हैं। जो गुर्जर समाज से आते हैं। गजे सिंह साल 2000 में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं तो 2004 में एमएलसी का चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

2009 में वह लोकसभा चुनाव में भी उतरे थे, लेकिन जीत नहीं मिल सकी थी। जिस दिन से गठबंधन ने सहारनपुर सीट को लेकर घोषणा की है, उसी दिन से पूर्व एमएलसी गजे सिंह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। जो लगातार पार्टी आलाकमान से संपर्क साधे हुए हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली भी टिकट के दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

इस तरह बैठा रहे समीकरण
राजनीतिक सूत्रों की माने तो आलाकमान को सहारनपुर सीट के मौजूदा समीकरण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। दरअसल, सहारनपुर लोकसभा सीट पर बसपा की तरफ से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि लोकसभा प्रभारी माजिद अली को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अगर कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में आते हैं तो दो मुस्लिम प्रत्याशी होने की वजह से मुसलमान वोटों का बिखराव हो सकता है। भाजपा भी इसी समीकरण को मानकर जीत का सपना संजो रही है, क्योंकि भाजपा पदाधिकारियों का मानना है कि इसका फायदा उनके प्रत्याशी को मिल सकता है। हालांकि, यह सब समीकरण है, ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो चुनावी परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed