फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Contact of Yamuna, Sondhebans and Gajdinpur cut off

Saharanpur News: उफान पर आई यमुना, सोंधेबांस और गाजदीनपुर का संपर्क कटा

Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Contact of Yamuna, Sondhebans and Gajdinpur cut off
यमुना नदी में आया बाढ का पानी
पानी बढ़ने से नाव चलनी हुई बंद
विज्ञापन

गंतव्य तक पहुंचने के लिए 40 किमी का अधिक लगाना पड़ रहा चक्कर

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से सोंधेबांस व गाजदीनपुर ग्राम पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
पिछले दो दिन से पहाड़ों तथा मैदानी क्षेत्र में बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी यमुना नदी में आना शुरू हो गया है। यमुना में पानी का जलस्तर बढ़ने से नदी में चलने वाली नाव बंद हो गई हैं। यमुना के दोनों तरफ बसे लोगों के आवागमन के मुख्य साधन नाव के बंद होने से अब यूपी से हरियाणा तथा हरियाणा से यूपी की तरफ आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोग अब 30 से 40 किमी का चक्कर यमुनानगर से सरसावा अथवा हथनीकुंड होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को उठानी पड़ रही है, जिनके खेत यमुना के दोनों तरफ हैं। इन किसानों को अपने पशुओं के लिए चारा लाने में भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सोंधेबांस के अनिल प्रधान, संदीप कुमार, अनुज गुर्जर, अंकित गुर्जर, मांगेराम, यशविन्दर, युद्धवीर, सुभाष प्रधान, बिजेन्द्र सैनी, नीरज सैनी, सतीश सैनी, ऋषिपाल तथा गाजदीनपुर के सकटु प्रधान, डाॅ. बिजेन्द्र, तेल्लुराम, संजय नंबरदार पूर्व प्रधान, मुकेश कुमार, ऋषिपाल आदि का कहना है कि बरसात के चार महीनों में सबसे ज्यादा समस्या होती है। इन दिनों में नदी में पानी अधिक हो जाने से नाव नहीं लगती है। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। खादर क्षेत्र की जनता वर्षों से यमुना में पुल निर्माण की मांग कर रही है। गौरतलब है कि पिछले एक माह में यमुना में तीसरी बार अधिक मात्रा में पानी आया है। तीन जून को यमुना में आए पानी से उसमें बना अस्थायी पुल बह गया था तथा नदी में खड़ी सात नाव भी बह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed