फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of two bridges stuck, work of third slowed

दो पुलों का निर्माण अटका, तीसरे का कार्य धीमी गति पर

Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of two bridges stuck, work of third slowed
-- सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने की वजह से बंद पड़ा शेखपुरा के पुल का कार्य
विज्ञापन

-- मीरपुर मोहनपुर रेलवे फाटक पर बनने वाले पुल का कार्य भी लटका
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर से सटे गांव शेेखपुरा कदीम और नागल क्षेत्र में मीरपुर मोहनपुर रेलवे फाटक पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका है। सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने की वजह शेखपुरा के पुल का काम एक माह से बंद है। वहीं, मीरपुर मोहनपुर में भूमि को चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों ने काम रुकवा दिया था। इसके अलावा बेहट क्षेत्र के गांगोर नदी पर शाहपुर-शाहबुद्दीन गांव को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से निर्धारित समय में पुलों का निर्माण पूरा होता नजर नहीं आ रहा है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-----------
पुल--1- शेखपुरा
शेखपुरा में बन रहे रेलवे ऊपरगामी सेतु के लिए 29 जनवरी को कुल लागत 2647.71 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस पुल का निर्माण फरवरी माह में शुरू हुआ था। एक माह पूर्व सिंचाई विभाग ने कार्य को रुकवा दिया और एनओसी न देने की वजह से काम बंद पड़ा है, जबकि सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी के लिए उनके स्तर से सभी दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं। मगर, एनओसी नहीं मिलने से काम बंद है। इस प्रोजेक्ट की निगरानी प्रधानमंत्री कार्य प्रतिदिन होती है।
विज्ञापन

------------
पुल-- 2
नागल क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनपुर फाटक बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य सर्विस रोड बनाए जाने की मांग करते हुए किसानों ने सात माह पूर्व रुकवा दिया था। सेतु निगम ने सर्विस रोड बनवाकर कार्य शुरू कराया, लेकिन डेढ़ माह पूर्व किसानों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। किसान रामू, अर्जुन और मुकेश का कहना है कि उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जिसे पूरा नहीं किया गया। इस वजह से काम रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुल --3-
बेहट क्षेत्र में गांगोर नदी पर शाहपुर और शाहबुद्दीन गांव को जोड़ने के लिए पुल बनाया जा रहा है, जिसके लिए आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें सात करोड़ रुपया सेतु निगम को प्राप्त हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को मार्च 2021 में पूरा किया जाना है, लेकिन अभी 58 प्रतिशत ही काम हुआ है। कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण निर्धारित समय में इस पुल का काम पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

-----------------
वर्जन -
शेखपुरा के पुल के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा। नागल क्षेत्र के मीरपुर मोहनपुर रेलवे फाटक पर बनने वाले पुल का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसको लेकर किसानों से वार्ता हो चुकी है। वहीं, बेहट में गांगोर नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। -- मोहित कुमार, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed