फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of Shri Ram temple will start from Ram Navami in Deoband

Saharanpur News: देवबंद में रामनवमी से शुरू होगा श्री राम मंदिर का निर्माण

Tue, 17 Jan 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of Shri Ram temple will start from Ram Navami in Deoband
देवबंद। श्री रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट (श्री राम मंदिर निर्माण समिति) की बैठक में नगर में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के लिए पांच लोगों को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शिव विहार कॉलोनी स्थित अध्यापिका ममता वर्मा के आवास पर हुई बैठक में कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि आगामी रामनवमी के अवसर पर श्री राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। जिसके लिए पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। महिला विंग की अध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि नींव रखने से पूर्व श्री राधा वल्लभ मंदिर से ध्वज बैंड और नृत्य गायन के साथ मेन बाजार को होते हुए मंदिर निर्माण स्थल श्री महावीर कॉलोनी हिंदूवाड़ा पहुंचेंगे। जहां भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी संस्थापक राधेश्याम माहेश्वरी ने कार्यक्रम पर संस्तुति प्रदान की। साथ ही उक्त कार्यक्रम के लिए अमित माहेश्वरी, नरेंद्र बंसल, अश्वनी गर्ग, स्नेहा टंडन और उमेश सैनी को संयोजक बनाया गया है। इस दौरान संगठन में शामिल हुए अजय वर्मा को शपथ दिलाई गई। जबकि ममता वर्मा ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। अध्यक्षता राजकिशोर गुप्ता व संचालन अश्वनी गर्ग ने किया। इसमें आदेश सैनी, निधि वर्मा, ज्योति वर्मा, दुर्गेश शर्मा, डोली गोयल, निधि सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed