फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Construction of bridge on Hindon river begins, people of many villages will benefit

Saharanpur News: हिंडन नदी पर पुल का निर्माण शुरू, कई गांवों की जनता को मिलेगा लाभ

Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Hindon river begins, people of many villages will benefit
महेशपुर गांव के समीप बहती प्रदूषित हिड़न नदी। संवाद
सहारनपुर। जनपद में टपरी से हसनपुर भलस्वा मार्ग पर हिंडन नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल के साथ ही पहुंच मार्ग और राहगीरों की सुरक्षा के लिए अन्य निर्माण कार्य भी किए जाने हैं। सभी कार्य जून 2025 तक पूर्ण होंगे। यानी लोगों को इसका लाभ 14 माह बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन

पुल की जरूरत को देखते हुए इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। मांग को देखते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी के बाद कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है। कार्य कुछ समय पहले शुरू हुआ है, जो करीब तीन फीसदी तक पहुंचा है। पुल बनने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की जनता के साथ ही इधर से गुजरने वाले अन्य यात्रियों को भी लाभ होगा। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य को पूर्ण करने के लिए जून 2025 तक का लक्ष्य मिला है। उसी हिसाब से गुणवत्ता के साथ गति बनाकर चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुल के साथ ही पहुंच मार्ग और पुल व मार्ग के दोनों ओर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे, जिससे हादसा आदि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed