फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Constructing a madrasa by encroaching on land is wrong.

Saharanpur News: जमीन पर कब्जा कर मदरसे का निर्माण गलत

Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Constructing a madrasa by encroaching on land is wrong.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। सरकारी भूमि पर कब्जा कर इबादतगाह, मदरसे आदि का निर्माण करने को उलमा ने गलत बताया है। उनका कहना है कि इस तरह जमीन कब्जा कर उन पर निर्माण करना शरीयत में जायज नहीं है।
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना अरशद कासमी का कहना है कि धार्मिक या निजी किसी भी उद्देश्य से अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने से बचना चाहिए। शरीयत में साफ है कि इस तरह से किसी जमीन पर कब्जा कर इबादतगाह, दीनी मदारिस नहीं बना सकते हैं यह जायज नहीं है। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर इबादतगाह, दीनी इदारा या मकान का निर्माण करना शरीयत की नजर में जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम दूसरों के अधिकारों की रक्षा और न्याय का संदेश देता है और किसी की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन

- नागल के मदरसे पर लटका मिला ताला
सहारनपुर। जिला प्रशासन के मस्जिद और मदरसों को नोटिस देने के बाद बुधवार को नागल के छलौली स्थित मदरसे में ताला मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मुतवल्ली बाहर हैं। मोबाइल फोन पर मुतवल्ली मोहम्मद तौसीब ने बताया कि मदरसे के निर्माण को करीब 25 साल हो चुके हैं। वर्तमान में मदरसे में करीब 75 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया जमीन पर ग्रामीणों की सहमति से मदरसे का निर्माण कराया था। इसी तरह देवबंद के अंबेहटा शेखा स्थित मदरसे के मुतवल्ली मुर्तजा ने बताया कि मदरसा वर्ष 2001 के आसपास बना था। वर्तमान में इसमें करीब 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed