{"_id":"64bd7313a193d55301036654","slug":"consolidation-will-start-in-two-villages-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-6499-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद के दो गांवों में शुरू होगी चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद के दो गांवों में शुरू होगी चकबंदी
विज्ञापन
- जिले के 24 गांवों में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चकबंदी संचालक जीएस नवीन कुमार ने प्रदेश के 29 जिलों के 137 गांवों में चकबंदी कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें जनपद के दो गांव चंदेना कोली अहतमाल और पुंडैन भी शामिल हैं। चकबंदी होने से इन गांवों में खेतों पर जाने के लिए चकरोड, खलिहान, चारागाह, खेल का मैदान, स्कूल आदि के लिए भूमि भी उपलब्ध हो सकेगी। जनपद में अभी 24 गांवों में चकबंदी चल रही है।
किसानों की बिखरी जोत को एक स्थान पर करने के उद्देश्य से सरकार चकबंदी कराती है। चकबंदी संचालक ने हाल ही में प्रदेश के 137 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जनपद की तहसील देवबंद के गांव चंदेना कोली अहतमाल और सदर तहसील के गांव पुंडैन को भी शामिल किया गया है। अभी जनपद के 24 गांवों में चकबंदी चल रही है। इसमें प्रथम चक्र में ग्राम जानपुर उर्फ माजरी, शकरपुर शाकरोर अहतमाल, शेखुपुर मुजाहिदपुर मुस्तहकम, बहलोलपुर, डाला मजरा, हलगोया अहतमाल, शकरपुर शाकरौर मुस्तहकम, कुंडा कलां, ढिक्का कलां, भूकडी, शेखपुरा कदीम, नसरूल्लागढ, मानपुर अहतमाल शामिल हैं। जबकि द्वितीय चक्र की चकबंदी रानीपुर बरसी अहतमाल, सुखेडी, साखन कलां, मिरगपुर, बालू, देवबंद, चक रामबाडी, चक भगवती दास, कुरडी, कुरलकी, नानौता में चल रही है।