फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consolidation process continues in 21 villages of the district, completed in seven

Saharanpur News: जिले के 21 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जारी, सात में हुई पूरी

Tue, 02 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Consolidation process continues in 21 villages of the district, completed in seven
सहारनपुर। जिले के 21 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही सात गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूरी होकर धारा-52 प्रकाशित हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने सभी गांवों में चकबंदी प्रक्रिया को नियमानुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चकबंदी का मकसद है कि किसानों के बिखरे पड़े खेतों का चक एक स्थान पर कर दिया जाए। इससे किसानों को पैदावार करने में आसानी हो सकेगी। सिंचाई का प्रबंध करके कृषि पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। किसानों का चक एक स्थान पर ही होने से उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वह कई फसलों को एक साथ खेतों में लगा सकते हैं। हालांकि, कई गांव ऐसे हैं जहां चकबंदी प्रक्रिया किसानों के लिए सिरदर्द भी बन गई है। जिले के गांव डालामाजरा में वर्ष 1988 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी। चकबंदी प्रक्रिया के लंबे खींचने का सबसे बड़ा कारण आपसी सहमति का न होना और मामलों का न्यायालयों में विचाराधीन होना भी हैं।
विज्ञापन




- इन गांवों में जारी है चकबंदी प्रक्रिया, आठ में अदालत का स्टे
जिले के आठ गांवों में हाईकोर्ट का स्टे हैं। जिन गांवों में अदालत से स्टे हैं उनमें कुंडाकलां बहलोलपुर, डालामाजरा, भूकड़ी, कुरलकी, ढिक्काकलां, नसरुल्लागढ़ अहतमाल, नानौता शामिल है। शेखपुर मुजाहिदपुर मुस्तकम, मानपुर अहतमाल, में चकबंदी प्रक्रिया जारी है। इसी तरह सुखेड़ी, देवबंद, चकरायबाड़ी, चकभगवती दास, मुजफ्फरपुर, खेड़ी मुस्तकम, मिर्जापुर रणखंड़ी, चंदेना कोली, कुलसठ, टोडरपुर और पुंडैन में चकबंदी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन गांवों में हो चुकी धारा-52 प्रकाशित
जिले के सात गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन गांवों की धारा-52 प्रकाशित हो चुकी है। धारा-52 से मतलब है कि सभी खातेधारकों ने अपने जोत पर कब्जा कर लिया है। चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी अभिलेख राजस्व विभाग को सौंप दिए हैं। जिले के जानपुर माजरी, हलगोया, शेखपुरा कदीम, साखनकलां, मिरगपुर, कुरड़ी में धारा 52 प्रकाशित हो चुकी है।


- वर्जन

जिले के 21 गांवों में नियमानुसार चकबंदी प्रक्रिया जारी है। जहां पर भी आपत्तियां प्राप्त हो रही हैं, वहां पर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। हर माह चकबंदी प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। प्रक्रिया में कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- राजेश देवराज, एसओसी चकबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed