{"_id":"6a188ed590503ea24e01366b","slug":"consignment-of-banned-capsules-seized-in-yamunanagar-links-traced-to-chilkana-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176427-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यमुनानगर में पकड़ी प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप, चिलकाना से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यमुनानगर में पकड़ी प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप, चिलकाना से जुड़े तार
Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। हरियाणा के यमुनानगर में पकड़ी गई प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के तार सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र से जुड़ने के बाद पुलिस और ड्रग विभाग सतर्क हो गया है। हरियाणा पुलिस चिलकाना से पकड़े गए युवक को बृहस्पतिवार को उसके घर लेकर आई और जांच की।
यमुनानगर पुलिस ने हरियाणा के कलानौर बैरियर पर जांच के दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके कब्जे से प्रतिबंधित 3600 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप सहारनपुर जनपद के चिलकाना निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मेडिकल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जांच में यह भी सामने आया कि खेप यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी तक पहुंचाई जानी थी। मामले के खुलासे के बाद सहारनपुर शहर और देहात क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हरियाणा पुलिस चिलकाना के मेडिकल स्टोर संचालक को उसके घर लेकर आई। पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली। 10 मिनट बाद ही पुलिस संचालक को लेकर हरियाणा चली गई। इस दौरान आसपास के अनेक लोग मेडिकल स्टोर संचालक के घर बाहर एकत्र हो गए तथा आपस में कानाफूसी करने लगे। हरियाणा पुलिस ने किसी से भी कोई बात नहीं की।