फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Consensus made to stop death feast in Panchayat

पंचायत में मृत्यु भोज बंद करने पर बनी सहमति

Mon, 26 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Consensus made to stop death feast in Panchayat
पठेड में अनुसूचित जाति की पंचायत में शामिल ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। पठेड़ के निरंकारी भवन में जय भीम उत्थान समिति के आह्वान पर अनुसूचित जाति समाज में मृत्यु भोज, समाज में फैली अंधविश्वासी प्रथाओं को बंद करने के लिए 25 गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों की पंचायत हुई।
विज्ञापन

बैठक में जयभीम समाज उत्थान समिति के संरक्षक सूरज प्रधान बिडवी ने कहा के अनुसूचित जाति समाज में मृत्यु भोज बंद करने और समाज में फैली अंधविश्वासी प्रथाओं को बंद करने के लिए उनकी समिति कार्य कर रही है। समाज के सभी लोगों को इस कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभानी है और मृत्यु भोज को बंद कराना है। इस पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान बेहट बसपा अध्यक्ष एडवोकेट बबलू कुमार, बसपा नगर अध्यक्ष चिलकाना आकाश काशी, समिति के अध्यक्ष डॉ. सतीश टपराणा, ग्राम नथमलपुर प्रधान इसमसिंह, डॉ. सुखपाल, प्रतिज्ञा देवी, राजेन्द्र सुराणा, संदीप बौधियान ने पंचायत में अपने विचार रखे। संचालन दिनेश कुमार तथा अध्यक्षता नीरज माजरी ने की। टिंकू, नीटू, पप्पी डीलर, कुलदीप, धूम सिंह, कंवरपाल, विक्रम, राजेश, सुशील प्रधान, जोगिंद्र प्रधान, संदीप प्रधान, अनिल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed