{"_id":"63f50b2bfc5ffa03b307c278","slug":"consecration-of-khatu-shyam-baba-image-saharanpur-news-c-14-1-127876-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाटू श्याम बाबा छवि की प्राण प्रतिष्ठा कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाटू श्याम बाबा छवि की प्राण प्रतिष्ठा कराई
Tue, 21 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में बाबा लाल दास रोड स्थित गाँधी कॉलोनी शिव मंदिर में श्री श्याम बाबा की छवि की स्थापन
सहारनपुर। श्री बालाजी लखदातार श्याम प्रेमी संगठन की ओर से गांधी कॉलोनी में श्री खाटू श्याम बाबा की शीश की छवि की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान श्याम प्रेमियों ने मंगल कलश यात्रा निकाली।
महानगर में बाबा लाल दास रोड स्थित गांधी कॉलोनी के शिव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। धार्मिक अनुष्ठान और विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच खाटू वाले श्याम बाबा की शीश की छवि की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा पंडित कन्हैया शर्मा ने कराई। श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा का गुणगान किया। महाआरती के बाद श्याम बाबा का भंडारा किया गया।
संगठन के अध्यक्ष वैभव जैन, महामंत्री आशीष शर्मा ने बताया संगठन द्वारा जनपद के प्रत्येक मंदिर में श्याम बाबा की छवि लगाने का संकल्प लिया है। धार्मिक आयोजन में राहुल अग्रवाल, हर्षित गर्ग, राजा जैन, विशाल वर्मा, निकुंज बंसल आदि का सहयोग रहा। राजकुमार मित्तल, विशाल वर्मा, निकुंज बंसल, सौरभ बंसल, शिवम भाटिया, विकास गुप्ता, दीपक सैनी, अनमोल जैन, सौरभ जैन, नीतीश गोयल, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।